फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोने के दाम में इजाफा, चांदी की चमक भी बढ़ी, यहां जानें अपने शहर का ताजा भाव

Wed, 19 Jan 2022 10:09 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price Update: मंगलवार को एमसीएक्स पर कीमती धातुओं सोने और चांदी की कीमतों एक बार फिर तेजी देखने को मिली। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। सोने की कीमत में आज 0.07 फीसदी की तेजी आई है। इसके साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 47,960 रुपये पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार को एमसीएक्स पर कीमती धातुओं सोने और चांदी की कीमतों एक बार फिर तेजी देखने को मिली। अगर आप आज आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। सोने की कीमत में आज 0.07 फीसदी की तेजी आई है। इसके साथ दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 47,960 रुपये पर पहुंच गई है। इसके साथ ही चांदी की कीमत में भी इजाफा हुआ है। चांदी का दाम बुधवार को 0.16 फीसदी बढ़कर 63,121 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें