फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

63 रुपये महंगा हुआ सोना, चांदी की कीमतों में 95 रुपये की गिरावट

Thu, 23 Jan 2020 04:55 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
विज्ञापन

गुरुवार को सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। जहां सोने की प्रति 10 ग्राम कीमतों में 63 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली, वहीं चांदी की कीमतों में 95 रुपये प्रति किलो की गिरावट देखने को मिली। दिल्ली सराफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 40723 रुपये हो गई। गौरतलब है कि सोना बुधवार को 40,660 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


वहीं प्रति किलो चांदी का भाव 47082 रुपये पर आ गया। गौरतलब है कि चांदी पिछले सत्र में 47,177 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में कमी के चलते चांदी की कीमतों में यह गिरावट दर्ज की गई है।

भारतीय रुपया गुरुवार को एक डॉलर के मुकाबले करीब 8 पैसे कमजोर होकर ट्रेंड कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें, तो गुरुवार को सोना 1,556 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विशलेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि वैश्विक स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी के कारण यहां पर भी ऐसा देखने को मिला है। इसके अलावा अमेरिका और चीन में पहले चरण की ट्रेड डील होने के बाद निवेशक दूसरे चरण की डील को लेकर सतर्क हैं। इस वजह से आज सोने के भाव में तेजी देखने को मिली। इसके साथ ही उन्होंने कहा, चीन में कोरोना वायरस के प्रसार को लेकर निवेशक भी चिंतित हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें