फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोनावायरस से सराफा बाजार में दिखी बड़ी तेजी, 41290 के पार हुआ सोना

Mon, 27 Jan 2020 06:51 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
gold silver - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-- रोहित झा
विज्ञापन

चीन में कोरोनावायरस के चलते दिल्ली सराफा बाजार में सोमवार को कीमतों में बड़ी तेजी देखने को मिली। रुपये में कमजोरी बढ़ने के चलते सोने-चांदी की कीमतों में 238 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली। 

विज्ञापन


सोने का दाम सोमवार को 133 रुपये चढ़कर 41,292 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। दिन के कारोबार में हाजिर रुपया 11 पैसे कमजोर हो गया। वहीं चांदी की कीमत भी सप्ताह के पहले सत्र में 238 रुपये चढ़कर 47,277 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी पिछले सत्र में 47,039 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई थी।    

एचडीएफसी सिक्युरिटिज के वरिष्ठ विशलेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि चीन में कोरोनावायरस से जुड़े संकट के बढ़ने से सेंटिमेंट में रिस्क बढ़ा है। इससे सोने की कीमतों में वृद्धि हुई है।अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,578 डॉलर प्रति औंस पर रहा और चांदी में भी बढ़त दर्ज की गई और एक औंस चांदी की कीमत 18.15 डॉलर है।
विज्ञापन


पूरी दुनिया में सोने की कीमतें दो हफ्ते के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई हैं। इसका असर भारत में सोने के वायदा कारोबार पर देखने को मिला है। सोमवार को एमसीएक्स पर सोने की वायदा कीमतों में उछाल देखने को मिला। 

फरवरी वायदा कारोबार में सोने की 10 ग्राम कीमत 40590 रुपये पर पहुंच गई है। केडिया कमोडिटी के निदेशक अजय केडिया ने कहा कि चीन में वायरस के खतरनाक स्तर से निवेशकों के फिलहाल सोना सबसे मजबूत धातु बनकर निकला है। एमसीएक्स पर फरवरी की वायदा कीमतों में 208 रुपये की तेजी देखने को मिली और यह 40560 रुपये पर पहुंच गई हैं। वहीं चांदी की कीमतों में 341 रुपये का उछाल देखने को मिला और यह 47276 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई हैं। 

डॉलर के मुकाबले रुपये में आ सकती है कमजोरी

कोरोनावायरस के अलावा अमेरिका और यूरोप से कई सारे डाटा आने हैं, जिनकी वजह से डॉलर अन्य मुद्राओं के मुकाबले और मजबूत होगा। भारतीय रुपये में आगे और कमजोरी देखने को मिल सकती है। न्यूयॉर्क में सोना 1579.11 डॉलर प्रति औंस पर था। हालांकि कारोबार के दौरान कीमतें 1586.42 के स्तर पर पहुंच गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें