फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर मार्केट में कमजोरी से 32200 के पार हुआ सोना, 1200 रुपये टूटी चांदी

Wed, 07 Feb 2018 01:45 PM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

शेयर बाजार में दिख रही लगातार कमजोरी के कारण देश भर में सोने के दामों में लगातार तेजी बनी हुई है। हालांकि चांदी की कीमतों में लगातार 6 दिनों से किसी तरह की कोई उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला है। लेकिन बुधवार को इसमें 1200 रुपये की गिरावट देखी गई।

विज्ञापन


32 हजार के पार हुआ सोना
बुधवार को देश भर में सोने का रेट 32 हजार के पार चला गया है। जहां मंगलवार को  10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 31855 रुपये था, वहीं बुधवार को इसमें 381 रुपये की बढ़ोतरी देखी गई है। बुधवार को सोने का भाव 32236 रहा। वहीं 22 कैरेट सोने के दाम में भी 350 रुपये की बढ़ोतरी देखने को मिली। सोने का दाम 29200 रुपये से बढ़कर 29550 रुपये हो गया। 

भारत के बड़े शहरों में आज सोने के दाम 
शहर          22 कैरट सोना आज    24 कैरट सोना आज 

चेन्नई         29,250                       31,909 
मुंबई         29,980                       32,705 
नई दिल्ली  29,550                       32,236 
कोलकाता 30,090                        32,825 
जयपुर      30,510                        33,283 
लखनऊ    30,510                        33,283 
पटना        29,980                        32,705 
चंडीगढ़     29,100                        31,745 

चांदी के दामों में दिखी स्थिरता
वहीं चांदी के दामों में पिछले 6 दिनों से स्थिरता दिख रही थी। वहीं बुधवार को इसमें 1200 रुपये टूट गया। देश भर में मंगलवार को जहां चांदी 42600 रुपये प्रति किलो था, वो बुधवार को 41400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया है।   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें