फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 150 रुपए टूटा, चांदी 200 रुपये उछली

Thu, 25 Jan 2024 05:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।  इस दौरान, चांदी 200 रुपए उछलकर 76,200 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


हालांकि इस दौरान, चांदी 200 रुपए उछलकर 76,200 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव पर पहुंच गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में 24 कैरेट सोने की हाजिर कीमत 150 रुपये की गिरावट के साथ 63,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रही है।" 

वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 10 डॉलर की गिरावट के साथ 2,016 डॉलर प्रति औंस रह गया। हालांकि, इस दौरान चांदी का भाव मामूली तेजी के साथ 22.78 डॉलर प्रति औंस हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें