Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 61,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। इस दौरान चांदी की कीमत 300 रुपये मजबूत होकर 75,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 61,210 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर बना रहा। हालांकि, चांदी 300 रुपये मजबूत होकर 75,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। इससे पिछले कारोबारी सत्र में यह 75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
विज्ञापन
वैश्विक बाजार में सोना मामूली गिरावट के साथ 1,967 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 23.50 डॉलर प्रति औंस हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''अमेरिका के वृहद आर्थिक आंकड़ों के बीच पिछले दिन के दायरे में सोने का कारोबार अमेरिकी अर्थव्यवस्था में लचीलेपन के संकेतों की ओर इशारा करता है जो फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति ब्याज दर के रास्ते को प्रभावित कर सकता है।"