फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: वैश्विक बाजार में कमजोरी के बीच सोना 250 रुपये टूटा, चांदी 300 रुपये लुढ़की

Thu, 10 Aug 2023 07:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 250 रुपये की गिरावट के साथ 59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,919 डॉलर प्रति औंस और 22.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेशी बाजारों में कमजोरी के रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 250 रुपये की गिरावट के साथ 59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। चांदी इस दौरान 300 रुपये टूटकर  73,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 250 रुपये की गिरावट के साथ 59,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वैश्विक बाजार में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,919 डॉलर प्रति औंस और 22.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। जुलाई के लिए आज के अमेरिकी सीपीआई मुद्रास्फीति के आंकड़े सोने की कीमतों के लिए महत्वपूर्ण होंगे।

उम्मीद से नरम सीपीआई (उपभोक्ता मूल्य सूचकांक) के आंकड़ों से धातु की कीमतों को कुछ हद तक समर्थन मिल सकता है। शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के सहायक उपाध्यक्ष (फंडामेंटल करेंसीज और कमोडिटीज) प्रवीण सिंह ने कहा कि सोने के भाव में तेजी पर अंकुश रह सकता है क्योंकि अमेरिका के हालिया वृहद आर्थिक आंकड़े ज्यादातर सकारात्मक रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें