फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: MCX पर सोने और चांदी के भाव में गिरावट; सोना 146 रुपये सस्ता हुआ, चांदी 231 रुपये फिसली

Mon, 10 Jul 2023 06:08 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतों में 146 रुपये यानी करीब 0.25 की गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले कारोबारी दिन यह 58,782 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी ओर एमसीएक्स पर 5 सितंबर 2023 को मेच्योर्ड होने वाले सिल्वर फ्यूजर के भाव में 231 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हफ्ते के पहले कारोबारी दिन सोमवार (10 जुलाई) को मल्टी कॉमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान 4 अगस्त 2023 को परिपक्व होने वाला गोल्ड फ्यूचर्स 58,651 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर कारोबार करता दिखा। गोल्ड फ्यूचर्स की कीमतों में 146 रुपये यानी करीब 0.25 की गिरावट दर्ज की गई। इससे पिछले कारोबारी दिन यह 58,782 रुपये के भाव पर कारोबार कर रहा था। वहीं दूसरी ओर एमसीएक्स पर 5 सितंबर 2023 को मेच्योर्ड होने वाले सिल्वर फ्यूजर के भाव में 231 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एमसीएक्स पर सिल्वर फ्यूचर 71,079 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर रहा है। पिछले दिन यह 71,310 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार करते हुए बंद हुआ था।

देश के विभिन्न शहरों में सोना और चांदी के भाव

शहर सोना (प्रति 10 grams, 22 कैरेट) चांदी (प्रति किग्रा)
नयी दिल्ली Rs 54,600 Rs 73,300
मुंबई Rs 54,450 Rs 73,300
कोलकाता Rs 54,450 Rs 73,300
चेन्नई Rs 54,850 Rs 76,800

दिल्ली में सोना 95 रुपये हुआ सस्ता, चांदी की कीमतें स्थिर

वैश्विक बाजारों में बहुमूल्य धातुओं में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 95 रुपये की गिरावट के साथ 59,505 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस चांदी की कीमत 72,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,923 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी 23.09 डॉलर प्रति औंस पर लगभग अपरिवर्तित रही। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में तेजी के बाद सोने की कीमतों में गिरावट का रुख रहा। बीएनपी पारिबा के शेयरखान में फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज के एसोसिएट वीपी प्रवीण सिंह ने कहा कि वृहद आर्थिक मोर्चे पर इस सप्ताह निवेशकों का मुख्य ध्यान अमेरिकी उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति के आंकड़ों (जून) पर होगा। मुद्रास्फीति के नरम आंकड़ों से अमेरिकी डॉलर को नुकसान हो सकता है, इस प्रकार निवेशक सोने की गिरावट के दौर में खरीदारी कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें