अंतरराष्ट्रीय बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 100 रुपये टूटकर 59,150 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 120 रुपये की बढ़त के साथ 71,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।
वैश्विक बाजार में भी सोना नरम, चांदी तेज
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने की हाजिर कीमत 100 रुपये की गिरावट के साथ 59,150 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। वैश्विक बाजार में सोना गिरावट के साथ 1,915 डॉलर प्रति औंस रह गया जबकि चांदी तेजी के साथ 22.83 डॉलर प्रति औंस हो गई।