फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने में 480 रुपये की गिरावट, चांदी 530 रुपये फिसली

Thu, 18 May 2023 09:25 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। चांदी भी इस दौरान 530 रुपये टूटकर 72,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में गिरावट के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने का भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,550 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था। चांदी भी इस दौरान 530 रुपये टूटकर 72,750 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। 

विदेशी बाजारों में भी सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी के अनुसार, ''दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 60,070 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,975 डॉलर प्रति औंस और 23.60 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे। गांधी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में तेजी से गुरुवार को एशियाई कारोबारी घंटों के दौरान सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें