फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 355 रुपये कमजोर हुआ, चांदी भी 420 रुपये लुढ़की

Mon, 10 Apr 2023 06:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 355 रुपये घटकर 60,095 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,997 डॉलर प्रति औंस और 24.85 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।  
विज्ञापन
सोना चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 355 रुपये गिरकर 60,095 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 60,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस दौरान, चांदी भी 420 रुपये टूटकर 73,680 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 355 रुपये घटकर 60,095 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,997 डॉलर प्रति औंस और 24.85 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।"  

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ''अमेरिका के गैर-कृषि पेरोल रिपोर्ट में श्रम बाजार में नरमी का संकेत दिए जाने और मई में होने वाली मौद्रिक नीति समीक्षा में अमेरिकी फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरों में एक और वृद्धि की आशंका के मद्देनजर सोमवार को एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स पर सोने के भाव में नरमी दिखी।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें