फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 270 रुपये कमजोर हुआ, चांदी 320 रुपये टूटी

Mon, 03 Apr 2023 05:15 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: ओपीईसी की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों के उत्पादन में कटौती के बाद सोमवार को एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स सोने की कीमतों में गिरावट आई। इससे मुद्रास्फीति की चिंता बढ़ गई है। इससे इस बात की भी आशंका बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व उच्च मुद्रास्फीति से निपटने के लिए अपने आक्रामक रुख को जारी रखेगी।
 
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में सोमवार को सोना 270 रुपये टूटकर 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। इससे पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन

 
इस दौरान चांदी भी 320 रुपये टूटकर 71,780 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का हाजिर भाव 270 रुपये की गिरावट के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। विदेशी बाजारों में सोना और चांदी दोनों गिरावट के साथ क्रमश: 1,964 डॉलर प्रति औंस और 23.80 डॉलर प्रति औंस पर चल रहे थे।

ओपीईसी की ओर से पेट्रोलियम पदार्थों के उत्पादन में कटौती के बाद सोमवार को एशियाई कारोबारी घंटों में कॉमेक्स सोने की कीमतों में गिरावट आई। इससे मुद्रास्फीति की चिंता बढ़ गई है। इससे इस बात की भी आशंका बढ़ गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व उच्च मुद्रास्फीति से निपटने के लिए अपने आक्रामक रुख को जारी रखेगी।
विज्ञापन


रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा, ''कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर और बेंचमार्क ट्रेजरी प्रतिफल में तेजी बने रहने से भी कीमतों में गिरावट आई।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें