Gold Silver Price Today: मंगलवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 420 रुपये टूटकर 68,550 प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 470 रुपये की गिरावट के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 59,950 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
मंगलवार को चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई। चांदी 420 रुपये टूटकर 68,550 प्रति किलोग्राम पर आ गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजारों में सोने का हाजिर भाव 480 रुपये की गिरावट के साथ 59,480 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
विदेशी बाजारों में सोना और चांदी गिरावट के साथ क्रमश: 1,967 डॉलर प्रति औंस और 22.39 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करते दिखे। एशियाई कारोबारी घंटों में मंगलवार को कॉमेक्स सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
गांधी ने कहा कि सोमवार को 52 हफ्तों के उच्चतम स्तर 2,010 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचने के बाद सोने की कीमतों में लगभग दो प्रतिशत की गिरावट आई है। उन्होंने कहा कि अब निवेशकों का ध्यान बुधवार को जारी होने वाले अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत दर के फैसले पर केंद्रित है। यह फैसला सोने की कीमतों को नई दिशा प्रदान कर सकता है।