Sone Chandi ka Aaj ka Rate: सोने और चांदी की कीमतों ने बुधवार को नया रिकॉर्ड बनाया। वैश्विक स्तर पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव, व्यापार विवाद और सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग के चलते दोनों कीमती धातुओं में जबरदस्त तेजी देखने को मिली। खास बात यह रही कि चांदी ने लगातार एक और सत्र में सोने से बेहतर प्रदर्शन किया।
घरेलू बाजार में नया रिकॉर्ड बनाते हुए आज सोने की कीमत ₹1,62,429 प्रति 10 ग्राम, जबकि चांदी का भाव ₹3,77,655 प्रति किलोग्राम दर्ज किया गया।वहीं इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार को
देश के प्रमुख महानगरों में 24 कैरेट सोने की कीमतें इस प्रकार रहीं-
दक्षिण भारत के बाजारों में सोने की कीमतें देश के अन्य हिस्सों की तुलना में अधिक बनी हुई हैं।
औद्योगिक मांग में बढ़ोतरी, खासकर AI डेटा सेंटर और सौर ऊर्जा क्षेत्र में उपयोग, तथा सीमित आपूर्ति के कारण चांदी की कीमतों में तेजी जारी है।
वैश्विक बाजार में सोने की कीमत $5,200 प्रति औंस के पार पहुंच गई है। कमजोर अमेरिकी डॉलर और सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर बढ़ते रुझान ने सोने की मांग को मजबूत किया।
विशेषज्ञों का मानना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता, ब्याज दरों को लेकर अनुमान और भू-राजनीतिक तनाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में तेजी का रुझान फिलहाल जारी रह सकता है। यदि डॉलर कमजोर रहता है और वैश्विक जोखिम बढ़ता है, तो कीमती धातुएं आने वाले दिनों में नई ऊंचाइयों को छू सकती हैं।