फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold-Silver Price: चांदी तीन लाख रुपये प्रति किलो के पार, सोना भी रिकॉर्ड ऊंचाई पर, जानें सर्राफा बाजार का हाल

Mon, 19 Jan 2026 10:40 AM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Rate Today: वैश्विक तनाव और सेफ हेवन मांग के चलते सोना-चांदी में जबरदस्त तेजी जारी है। चांदी पहली बार 3 लाख रुपये प्रति किलो के पार पहुंची, जबकि सोना भी नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
सोना-चांदी ऑल टाइम हाई पर - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट को लेकर लगाए जा रहे तमाम अनुमान गलत साबित होते नजर आ रहे हैं। दोनों कीमती धातुएं लगातार नए रिकॉर्ड बना रही हैं। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को चांदी ने बाजार खुलते ही जबरदस्त उछाल दिखाया और एक किलो चांदी की कीमत इतिहास में पहली बार तीन लाख रुपये के पार पहुंच गई।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Greenland Row: क्या ग्रीनलैंड विवाद के बीच बढ़ेगा यूरोप-US टकराव? ट्रंप के टैरिफ से निपटने की कवायद कर रहा EU

एमसीएक्स पर चांदी का मार्च वायदा ₹13,550 यानी 5 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ ₹3,01,315 प्रति किलो के अब तक के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं सोना भी पीछे नहीं रहा और तेज बढ़त के साथ नए शिखर पर जा पहुंचा।

जनवरी में चांदी ₹65 हजार से ज्यादा उछली

पिछले साल 2025 में जोरदार तेजी दिखाने के बाद चांदी ने 2026 की शुरुआत भी रिकॉर्ड तोड़ रफ्तार के साथ की है। जनवरी महीने में अब तक चांदी की कीमत ₹65,614 प्रति किलो बढ़ चुकी है। 31 दिसंबर 2025 को जहां एक किलो चांदी का भाव ₹2,35,701 था, वहीं अब यह बढ़कर ₹3,01,315 प्रति किलो के ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गया है।

सोने में भी तेज उछाल, एक झटके में करीब ₹3,000 महंगा

सोने की कीमतों ने भी इसी तरह तेज चाल दिखाई है। एमसीएक्स पर फरवरी वायदा सोना पिछले शुक्रवार को ₹1,42,517 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, लेकिन सोमवार को कारोबार शुरू होते ही यह ₹1,45,500 प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। यानी एक ही सत्र में करीब ₹2,983 की तेजी दर्ज हुई।

साल की शुरुआत से अब तक के आंकड़ों पर नजर डालें तो 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने की कीमत ₹1,35,804 थी। मौजूदा स्तर के हिसाब से अब तक सोना ₹9,696 प्रति 10 ग्राम तक महंगा हो चुका है।

वैश्विक बाजारों में सोने-चांदी का हाल

  • अंतरराष्ट्रीय बाजार में, एशियाई कारोबार सत्र में मार्च डिलीवरी के लिए कॉमेक्स चांदी वायदा में 5.81 अमेरिकी डॉलर या 6.56 प्रतिशत की उछाल आई, जिससे यह 94.35 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।
  • फरवरी डिलीवरी के लिए सोने की कीमत में भी 102.6 अमेरिकी डॉलर या 2.23 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 4,698 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया।
  • वैश्विक स्तर पर, पिछले सप्ताह चांदी में 9.2 अमेरिकी डॉलर या 11.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि सोने में 94.5 अमेरिकी डॉलर या 2.09 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

सोने-चांदी के दामों की बढ़ने की वजह

बाजार जानकारों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ग्रीनलैंड को लेकर टैरिफ धमकी से वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक तनाव बढ़ा है। इसी अनिश्चितता के माहौल में निवेशक सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं, जिसका सीधा फायदा सोने और चांदी की कीमतों को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें