फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: दिवाली से पहले सोने का नया रिकॉर्ड, ₹1000 की तेजी के साथ ₹1.31 लाख के पार पहुंचा

Wed, 15 Oct 2025 07:32 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: दिवाली से पहले सोने की कीमत 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Adobestock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्योहारी मौसम के बीच खुदरा विक्रेताओं और आभूषण विक्रेताओं की सतत लिवाली से सोने की कीमत में उछाल देखने को मिला। राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमत लगातार तीसरे कारबोरी सत्र में 1,000 रुपये की तेजी के साथ 1,31,800 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,000 रुपए बढ़कर 1,31,200 रुपए प्रति 10 ग्राम रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमतें रिकॉर्ड स्तर से नीचे आ गईं और 3,000 रुपये की गिरावट के साथ 1,82,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर आ गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gold Silver Price: दिवाली से पहले सोने का नया रिकॉर्ड, ₹1000 की तेजी के साथ ₹1.31 लाख के पार पहुंचा

मजबूत वैश्विक परिदृश्य ने सोने को सहारा दिया

मजबूत वैश्विक मूल्य वृद्धि और मजबूत घरेलू भौतिक और निवेश मांग के कारण बुधवार को सोना नए रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा कि रुपये में मजबूती ने घरेलू बाजार में बढ़त को सीमित करते हुए महत्वपूर्ण बाधा उत्पन्न की, हालांकि, कुल मिलाकर तेजी का रुख बना हुआ है और व्यापारियों को त्योहारी सीजन की खरीदारी के बीच यह रुझान जारी रहने की उम्मीद है।

वैश्विक बाजारों में बढ़े सोने-चांदी के दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोना हाजिर 4,218.32 डॉलर प्रति औंस के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 2.81 प्रतिशत बढ़कर 52.84 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। मंगलवार को यह 53.62 डॉलर प्रति औंस के नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गई थी।

अमेरिका-चीन व्यापार तनाव ने सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ाई

पीएल कैपिटल के रिटेल ब्रोकिंग एवं डिस्ट्रीब्यूशन के सीईओ तथा निदेशक संदीप रायचुरा ने कहा, "सोना अब हमारे दूसरे लक्ष्य 4,200 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया है, जो अनुमान से कहीं अधिक तेज है। चीन की निरंतर खरीदारी, जिसके सितंबर में कमजोर रहने का अनुमान था, लेकिन गलत साबित हुआ, ने पीली धातु और इसके दीर्घकालिक प्रक्षेपवक्र में विश्वास को फिर से जगा दिया है।" उन्होंने कहा कि ईटीएफ और अन्य उभरते बाजारों में रिजर्व बैंक की खरीदारी निरंतर जारी है।

रायचुरा ने कहा, "वैश्विक (अनिश्चित) मंदी की आशंका, अमेरिका-चीन के बीच बढ़ता व्यापार संघर्ष, अमेरिकी सरकार का बंद होना, रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध और निश्चित रूप से, फेड की संभावित कार्रवाइयां, ये सभी आग में घी डालने का काम कर रही हैं।"

विज्ञापन


कमोडिटी बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, ऐतिहासिक शॉर्ट स्क्वीज और लंदन बाजार में तरलता में कमी के कारण चांदी की कीमतों में तेजी से उछाल आया, जिससे व्यापारियों को दुनिया भर में भौतिक आपूर्ति की ओर भागना पड़ा।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक (मूल्यवान धातु) मानव मोदी ने कहा, "अमेरिका-चीन व्यापार तनाव के कारण अनिश्चितता बढ़ने तथा फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद से सोने और चांदी दोनों के लिए सुरक्षित निवेश जारी रहा।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें