फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: दिल्ली में सोने की कीमतें 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड स्तर पर, चांदी स्थिर

Wed, 01 Oct 2025 04:59 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: सोने की कीमत 1,100 रुपये की तेजी के साथ 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई। वहीं चांदी की कीमतें 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं, जो अपने रिकॉर्ड स्तर पर है।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सरकार के बंद होने के बीच मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में बुधवार को सोने की कीमत 1,100 रुपये की तेजी के साथ 1.21 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार कर गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 1,100 रुपये बढ़कर 1,20,500 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। चांदी की कीमतें 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं, जो अपने रिकॉर्ड स्तर पर है। अखिल भारतीय सर्राफा बाजार ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


व्यापारियों ने कहा कि श्रम बाजार में कमजोरी से फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। इससे सर्राफा कीमतों को और समर्थन मिला है।

वैश्विक बाजारों में बढ़े सोने चांदी के दाम

विदेशी बाजारों में, हाजिर सोना 1 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 3,895.33 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं हाजिर चांदी लगभग 2 प्रतिशत बढ़कर 47.56 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें