फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: कमजोर डॉलर के कारण सोना 500 रुपये उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर, जानें क्या है चांदी का भाव

Tue, 30 Sep 2025 06:26 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: सोने की कीमत 500 रुपये की तेजी के साथ रिकॉर्ड 1.20 लाख रुपेय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंच गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर डॉलर और अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में और कटौती की उम्मीद के चलते सोने-चांदी में तेजी देखने को मिली। राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 500 रुपये की तेजी के साथ रिकॉर्ड 1.20 लाख रुपेय प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत में लगातार चौथे कारोबारी सत्र में तेजी जारी रही और यह 500 रुपए की तेजी के साथ 1,19,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत 500 रुपये बढ़कर 1,50,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के नए शिखर पर पहुंच गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Fiscal Deficit: पांच महीनों में केंद्र का राजकोषीय घाटा 38.1 फीसदी पर पहुंचा, सीजीए ने जारी किए ताजा आंकड़े

अमेरिकी सरकार ने निवेशकों की चिंता बढ़ाई

कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा कि ट्रम्प और कांग्रेस नेताओं के बीच अल्पकालिक वित्तपोषण पर सहमति के बिना वार्ता समाप्त होने के बाद अमेरिकी सरकार के बंद होने की बढ़ती संभावनाओं के बीच निवेशकों के चिंतित होने से सोने की कीमतों में तेजी आई। इससे निवेशक परेशान हैं, क्योंकि इससे आधिकारिक रोजगार रिपोर्ट जारी होने में देरी हो सकती है और फेडरल रिजर्व की नीतिगत प्रगति जटिल हो सकती है।

कमजोर डॉलर ने सोने को सहारा दिया

इस बीच, छह मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.10 प्रतिशत की गिरावट के साथ 97.80 पर कारोबार कर रहा था। इससे सर्राफा कीमतों को और समर्थन मिला। 

वैश्विक स्तर पर गिरे सोने-चांदी के दाम

वैश्विक स्तर पर, निवेशकों द्वारा ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली के कारण सर्राफा की कीमतें रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आ गईं। हाजिर सोना 0.55 प्रतिशत गिरकर 3,813.14 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। विदेशी बाजारों में हाजिर चांदी 1.51 प्रतिशत गिरकर 46.22 डॉलर प्रति औंस पर आ गयी।

मिराए एसेट शेयरखान के कमोडिटीज एवं करेंसी प्रमुख प्रवीण सिंह ने कहा कि  सोना 3,871 डॉलर प्रति औंस के नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया और फिलहाल यह नुकसान के साथ 3,818 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है, क्योंकि व्यापारियों ने ऊंचे स्तर पर मुनाफावसूली की।

विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें