फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Prices: सोना ऑल टाइम हाई से फिसला, 900 रुपये की गिरावट के साथ 102520 रुपये प्रति 10 ग्राम पर भाव

Mon, 11 Aug 2025 06:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Prices: भू-राजनीतिक तनाव नरम पड़ने व स्टॉकिस्टों की ओर से बिकवाली का रुख अपनाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने के भाव पांच दिन की तेजी के बाद ऑल टाइम हाई से नीचे आ गए। 10 ग्राम सोने का भाव 900 रुपये की गिरावट के साथ 1,02,520 रुपये पर पहुंच गया। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का हाल विस्तार से।
विज्ञापन
सोने चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भू-राजनीतिक तनाव नरम पड़ने व स्टॉकिस्टों की ओर से बिकवाली का रुख अपनाने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को सोने के भाव पांच दिन की तेजी के बाद ऑल टाइम हाई से नीचे आ गए। 10 ग्राम सोने का भाव 900 रुपये की गिरावट के साथ 1,02,520 रुपये पर पहुंच गया। 

विज्ञापन


अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना शुक्रवार को 800 रुपये चढ़कर 1,03,420 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया था। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव पिछले सत्र में 1,03,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर था। यह सोमवार को 900 रुपये घटकर 1,02,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। 

बीते पांच कारोबारी सत्र में सोने की कीमतें 5800 रुपये चढ़ा

शुक्रवार तक बीते पांच कारोबारी सत्रों में सोने की कीमतों में 5,800 रुपये प्रति 10 ग्राम की वृद्धि हुई है। बाजारों के जानकारों के अनुसार, "सोने का कारोबार कमजोर रुख के साथ शुरू हुआ, क्योंकि बाजार में उत्साह के कारण पारंपरिक सुरक्षित निवेश वाली परिसंपत्तियों की मांग कम हो गई।"

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "भू-राजनीतिक तनाव में कमी आई है, क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस सप्ताह के अंत में अलास्का में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलने के लिए सहमत हो गए हैं, ताकि रूस-यूक्रेन संघर्ष से संबंधित शांति प्रयासों पर चर्चा की जा सके।" इस खबर का असर सोने की कीमतों पर देख गया। गांधी ने कहा कि इसके अलावा, सोने की छड़ों पर 39 प्रतिशत टैरिफ के बारे में व्हाइट हाउस के स्पष्टीकरण से भी कीमतों पर दबाव पड़ा।

चांदी की कीमतों में 1000 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार, सोमवार को चांदी की कीमत 1,000 रुपये घटकर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। शुक्रवार को सफेद धातु 1,15,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। शुक्रवार तक पिछले पांच दिनों में चांदी की कीमतों में 5,500 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ था। 

विज्ञापन


वैश्विक बाजार में न्यूयॉर्क में गोल्ड फ्यूचर्स 40.61 डॉलर या 1.19 प्रतिशत गिरकर 3,358.17 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में अक्तूबर अनुबंध का सोना वायदा 1,280 रुपये या 1.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,00,518 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार करता दिखा। 

सोने की कीमतों में पिछले हफ्ते दिखी बढ़त पर लगाम

कोटक सिक्योरिटीज में कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार सोने में 1 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है। इससे पिछले सप्ताह की बढ़त काफी हद तक खत्म हो गई है। बाजार ट्रम्प प्रशासन की ओर से शुक्रवार को सोने और अन्य विशेष उत्पादों पर टैरिफ की खबरों को 'गलत सूचना' बताए जाने के बाद के स्पष्टीकरण का इंतजार कर रहा है। 

हाजिर चांदी 1.39 प्रतिशत गिरकर 37.81 डॉलर प्रति औंस पर आ गई हैं। एंजेल वन में डीवीपी-रिसर्च, गैर-कृषि जिंस और मुद्राएं, प्रथमेश माल्या ने कहा, "टैरिफ की स्थिति ने वैश्विक स्तर पर अराजकता पैदा कर दी है और यदि यह बढ़ती है तो व्यापारियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में और तेजी देखने को मिल सकती है। यह 3,800 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक पहुंच सकती है। एमसीएक्स वायदा आने वाले तीन महीनों के दौरान 1,10,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर तक पहुंच सकता है।"

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें