फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: ट्रंप के टैरिफ से सोने-चांदी की कीमतों में उछाल; सोना 3600 रुपये उछलकर रिकॉर्ड स्तर पहुंचा

Thu, 07 Aug 2025 06:52 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: अमेरिका ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगा दिया है। इससे सुरक्षित निवेश की मांग बढ़ गई है और सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला। गुरुवार को  सोने की कीमत 3,600 रुपये की तेजी के साथ 1,02,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी। वहीं चांदी की कीमत भी 1,500 रुपये बढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टैरिफ संबंधी चिंताओं के चलते निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के विकल्प की ओर रुख किया। इससे सोने-चांदी की कीमतों में भारी उछाल देखने को मिला। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 3,600 रुपये की तेजी के साथ 1,02,620 रुपये प्रति 10 ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गयी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 3,600 रुपये की तेजी के साथ 1,02,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। वहीं चांदी की कीमत भी 1,500 रुपये बढ़कर 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Festival Season: वाराणसी में चांदी की पायल और बिछिया ज्यादा बिक रही, ये है कारण; रोज 1500 किलो चांदी की खपत

व्यापार चिंताओं के कारण बढ़ी कीमतें
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा कि सोने की कीमतें गुरुवार को साप्ताहिक सीमा के ऊपरी छोर तक पहुंच गईं। यह नए सिरे से व्यापार चिंताओं के कारण बढ़ी हैं, जिससे पारंपरिक सुरक्षित-आश्रय परिसंपत्तियों की मांग बढ़ गई है। इसके अलावा अमेरिकी प्रशासन ने भारतीय आयात पर 25 प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क लगा दिया है, जिससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं के बीच व्यापार तनाव बढ़ गया है।
विज्ञापन


एमसीएक्स पर बढ़ी कीमतें
एमसीएक्स पर अक्टूबर अनुबंधों के लिए सबसे अधिक कारोबार वाली कीमती धातु वायदा कीमत दिन के दौरान 893 रुपये या 0.88 प्रतिशत बढ़कर 1,02,155 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए उच्च स्तर पर पहुंच गई। इसके बाद दिसंबर अनुबंधों की कीमत 880 रुपये या 0.86 प्रतिशत बढ़कर 1,03,047 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गई।
इसके अलावा, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सितंबर डिलीवरी वाले चांदी अनुबंध की कीमत 1,503 रुपये या 1.32 प्रतिशत बढ़कर 1,15,158 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। इस बीच, न्यूयॉर्क में सोना हाजिर 9.76 डॉलर या 0.29 प्रतिशत बढ़कर 3,379.15 डॉलर प्रति औंस हो गया। 

वैश्विक बाजार में बढ़ी सोने-चांदी की कीमतें
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने की कीमत 3,375 डॉलर के स्तर से ऊपर स्थिर रही, जिसे डॉलर सूचकांक के 98 से नीचे कमजोर होने से समर्थन मिला। विदेशी बाजार में हाजिर चांदी 1.37 प्रतिशत बढ़कर 38.34 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

निवेशकों की हैं इन पर नजर
एलकेपी सिक्योरिटीज के कमोडिटी और करेंसी के उपाध्यक्ष शोध विश्लेषक जतीन त्रिवेदी ने कहा कि इस सप्ताह सीमित प्रभावशाली आंकड़े आने के साथ ही वैश्विक व्यापार शुल्क और रूस पर नए प्रतिबंधों पर ध्यान केंद्रित रहेगा। दोनों ही सोने की कीमतों में तेजी लाने में योगदान दे रहे हैं।

व्यापार तनाव पीली धातु के लिए सकारात्मक
मिराए एसेट शेयर खान के एसोसिएट वीपी (फंडामेंटल करेंसीज एंड कमोडिटीज) प्रवीण सिंह ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चिप आयात पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी दे रहे हैं और व्यापार तनाव पीली धातु के लिए सकारात्मक है। इसके अलावा राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया है कि वे इस हफ्ते अगले फेड अध्यक्ष की घोषणा भी कर सकते हैं। सिंह ने कहा कि आने वाले फेड अध्यक्ष का ब्याज दरों में कटौती की ओर अधिक झुकाव रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


अमेरिकी बेरोजगारी आंकड़ों का इंतजार
कोटक सिक्योरिटीज की कमोडिटी रिसर्च की एवीपी कायनात चैनवाला के अनुसार, आज जारी होने वाले अमेरिकी बेरोजगारी दावों के आंकड़ों से पहले व्यापारी सतर्क बने हुए हैं। इससे ब्याज दर चक्र और निकट भविष्य में सर्राफा कीमतों की दिशा के बारे में अधिक जानकारी मिलेगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें