फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: कीमती धातुएं रहीं स्थिर; सोना 98600 और चांदी 103100 रुपये पर कायम

Thu, 26 Jun 2025 06:17 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोने और चांदी के भाव में गुरुवार को कोई परिवर्तन दर्ज नहीं हुआ। सोने का भाव 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। वहीं, चांदी की कीमतें भी गुरुवार को 1,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।

 
विज्ञापन
सोना- चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को राजधानी दिल्ली में सोने और चांदी की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया। सोने का भाव 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु भी 98,050 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रही। वहीं, चांदी की कीमतें भी गुरुवार को 1,03,100 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टी की है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Gold: कानूनी तौर पर आप कितना सोना अपने घर पर रख सकते हैं? जानिए इस बारे में सबकुछ

वैश्विक बाजार में हुई सोने में मामूली बढ़त 

वैश्विक मोर्चे पर, सोना हाजिर मामूली बढ़त के साथ 3,334.41 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि सोने में गुरुवार को मामूली बढ़त देखी गई, जो सौदेबाजी करने वाले खरीदारों और कमजोर अमेरिकी डॉलर से प्रेरित थी। अमेरिकी डॉलर सूचकांक 97.0 से नीचे गिर गया, जो मार्च 2022 के बाद से इसका सबसे निचला स्तर है। यह गिरावट निराशाजनक अमेरिकी आर्थिक आंकड़ों और संभावित ब्याज दरों में कटौती के बारे में बढ़ती अटकलों के कारण हुई। इसके अलावा, बढ़ती राजकोषीय चिंताओं ने भी अमेरिकी डॉलर पर दबाव डाला और कीमती धातुओं को समर्थन मिला। इस बीच, सोने के व्यापारियों ने ईरान और इजरायल के बीच  युद्ध विराम पर भरोसा किया। 

निवेशकों की है इन पर नजर

उन्होंने कहा कि बाजार प्रतिभागी अमेरिकी अर्थव्यवस्था की स्थिति के बारे में और अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद, टिकाऊ वस्तुओं के ऑर्डर और प्रारंभिक बेरोजगारी दावों सहित अमेरिकी समष्टि आर्थिक आंकड़ों पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन




 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें