फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक मांग के बीच सोने के भाव में 1200 रुपये की गिरावट, चांदी चमकी

Tue, 17 Jun 2025 05:58 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक रुख के बीच मंगलवार को सोने की कीमत में भारी गिरावट देखने को मिली। सोना 1,200 रुपये गिरकर 1,00,170 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं, चांदी मामूली उछाल के साथ 100 रुपये बढ़कर 1,07,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। 
 
विज्ञापन
सोना-चांदी का भाव - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आभूषण विक्रेताओं और स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के बीच मंगलवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 1,200 रुपये गिरकर 1,00,170 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,100 रुपये घटकर 99,450 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। पिछले बाजार सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली यह बहुमूल्य धातु 1,01,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Iran conflict: इस्राइल ने खत्म की ईरान की आंतरिक सलाहकार टीम, अकेले पड़े खामनेई; शादमानी की भी मौत
विज्ञापन


वहीं, मंगलवार को चांदी की कीमत 100 रुपये बढ़कर 1,07,200 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) हो गई। सोमवार को चांदी की कीमत 1,07,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

संघर्ष विराम की खबरों ने सोने पर डाला असर

वैश्विक स्तर पर सोना हाजिर गिरावट के साथ 3,380.65 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी हाजिर 0.44 प्रतिशत बढ़कर 36.47 डॉलर प्रति औंस हो गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा कि इस्राइल-ईरान तनाव को लेकर संघर्ष विराम की संभावना ने सोने के व्यापारियों के बीच मंदी की भावना को बढ़ा दिया है। यह बदलाव उन खबरों के बाद आया है, जिसमें कहा गया कि ईरान इस्राइल के साथ बढ़ते तनाव के लिए सक्रिय रूप से कूटनीतिक समाधान की कोशिश कर रहा है। 

वैश्विक अनिश्तिता और भू-राजनीतिक तनाव सोने को दे सकते हैं सहारा

मेहता इक्विटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कहा कि पश्चिम एशिया में संघर्ष बढ़ने के बावजूद सोने में गिरावट देखी जा रही है। कलंत्री ने आगे कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति बैठक से पहले चांदी की कीमतें भी दिन के उच्चतम स्तर से नीचे आ गईं। हालांकि, वैश्विक अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव कीमती धातुओं की कीमतों को सहारा दे सकते हैं।

निवेशकों की है इन पर नजर

अबांस फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि निवेशक अमेरिकी अर्थव्यवस्था की मजबूती का अंदाजा लगाने के लिए मई के खुदरा बिक्री और औद्योगिक उत्पादन के आंकड़ों सहित अमेरिकी मैक्रो डेटा पर नजर रखे हुए हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें