फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 100 रुपये गिरकर 98600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी एक लाख पर बरकरार

Fri, 30 May 2025 06:26 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: शुक्रवार को सोने की कीमत में 100 रुपये के उछाल के साथ 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। वहीं, चांदी लगातार दूसरे दिन 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
Dhanteras 2024 Gold - फोटो : AdobeStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मजबूत घरेलू मांग के बीच शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 100 रुपये बढ़कर 98,600 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। जौहरी और खुदरा विक्रेताओं की मांग बढ़ने से यह बढ़त दर्ज हुई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। 

विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाली कीमती धातु 100 रुपये बढ़कर 98,100 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) हो गई। इसके अलावा, शुक्रवार को चांदी की कीमतें लगातार दूसरे सत्र में 1,00,000 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर स्थिर रहीं।

वैश्विक मोर्चे पर, हाजिर सोना 21.91 डॉलर प्रति औंस या 0.66 प्रतिशत की गिरावट के साथ 3,295.82 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी कमोडिटी रिसर्च, कायनात चैनवाला ने कहा किसोना 3,320 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस के आसपास स्थिर कारोबार कर रहा है। निवेशकों का ध्यान आगामी अमेरिकी कोर पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (पीसीई) डेटा, यूनिवर्सिटी ऑफ मिशिगन की मुद्रास्फीति की उम्मीदों और उपभोक्ता भावना पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें