फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 550 रुपये बढ़कर 99300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर, चांदी 1170 रुपये चढ़कर एक लाख के पार

Mon, 26 May 2025 06:56 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: स्थानीय बाजार में मजबूती के कारण सोमवार को राजधानी दिल्ली में सोना 550 रुपये की तेजी के साथ 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। वहीं चांदी 1,170  रुपये की बढ़त के साथ एक लाख के आंकड़े को पार कर गई। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू बाजार में मजबूत मांग के बीच सोमवार को राजधानी दिल्ली में सोना 550 रुपये की तेजी के साथ 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। शुक्रवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु 98,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। पिछले सप्ताह बुधवार से सोने की कीमतों में 2,760 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है।

विज्ञापन


सोमवार को 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 500 रुपए बढ़कर 98,800 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। वहीं चांदी 1,170 रुपये की उछाल के साथ 1,00,370 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गई। शुक्रवार को चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली थी, यह पिछले कारोबारी सत्र में 99,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। 

वैश्विक बाजारों में दिखी गिरावट 
इस बीच, विदेशी बाजारों में हाजिर सोना 24.83 डॉलर प्रति औंस या 0.74 प्रतिशत गिरकर 3,332.59 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। मेहता इक्विटीज लिमिटेड में कमोडिटीज के उपाध्यक्ष राहुल कलंत्री ने कह कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की ओर से यूरोपीय संघ पर लगे 50 प्रतिशत टैरिफ को 9 जुलाई तक टालने के बाद मांग कमजोर पड़ गई। इससे अंतरराष्ट्रीय बाजारों में सोने की कीमतों में गिरावट देखी गई।
विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के कमोडिटीज के विश्लेषक सौमिल गांधी के अनुसार, निवेशक यूएस फेडरल रिजर्व की एफोएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक के मिनटों का इंतजार कर रहें हैं। यह मिनट्स बुधवार को जारी होंगे। वे जानना चाहते हैं कि अमेरिका के संभावित ब्याज दर-कटौती में कब हो सकती है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें