फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 1910 रुपये बढ़कर 98450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 1660 रुपये मजबूत हुई

Wed, 21 May 2025 07:45 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: वैश्विक बाजार में मजबूत मांग के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोना 1,910 रुपये की तेजी के साथ 98,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। वहीं  चांदी की कीमत 1,660 रुपये की उछाल के साथ 99,160 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया। आइए जानते हैं सर्राफा बाजार का विस्तृत हाल।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजार में मजबूत मांग के बीच बुधवार को देश की राजधानी दिल्ली में सोना 1,910 रुपये की तेजी के साथ 98,450 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। मंगलवार को 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाली पीली धातु 96,540 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी

विज्ञापन


99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव बुधवार को 1,870 रुपये बढ़कर 98,000 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) रह गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 96,130 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

अबान्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा कि कमजोर डॉलर ने सोने की कीमतों को सहारा दिया। मूडीज ने अमेरिकी क्रेडिट रेटिंग घटाया है, इसके बाद निवेशक सुरक्षित परिसंपत्ति की तलाश कर रहे हैं। 
विज्ञापन


वहीं, बुधवार को चांदी की कीमत 1,660 रुपये की उछाल के साथ 99,160 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) पर पहुंच गया। पिछली बार इसका भाव 97,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में कमोडिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक सौमिल गांधी ने कहा, "बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव और अमेरिकी राजकोषीय चिंताओं के बीच बुधवार को सोना 3,300 डॉलर के स्तर पर पहुंच गया।" गांधी ने कहा कि इस बीच, टैरिफ नीतियों के बारे में चल रही अनिश्चितता और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की टैरिफ नीति इसकी मुख्य वजह है। इसने निवेशकों में घबराहट बढ़ रही है। 

विदेशी बाजार में  सोना हाजिर 21.79 डॉलर या 0.66 प्रतिशत बढ़कर 3,311.76 डॉलर प्रति औंस हो गया। कोटक सिक्योरिटीज की एवीपी-कमोडिटी रिसर्च कायनात चैनवाला ने कहा कि ईरानी परमाणु सुविधाओं पर संभावित इस्राइली हमले की रिपोर्ट के बाद बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव ने सोने की कीमतों को बढ़ावा दिया। चैनवाला ने इस बात पर जोर दिया कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अधिकारियों के भाषणों पर व्यापारियों की कड़ी नजर रहेगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें