फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 400 रुपये गिरकर 100020 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा, चांदी 1500 रुपये लुढ़की

Wed, 20 Aug 2025 06:33 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। बुधवार को चांदी की कीमत 1,500 रुपये गिरकर 1,12,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्टॉकिस्टों की लगातार बिकवाली के कारण बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने की कीमत 400 रुपये घटकर 1,00,020 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने इसकी पुष्टि की है। पिछले कारोबारी सत्र में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 1,00,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। स्थानीय बाजार में 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना बुधवार को 350 रुपये टूटकर 99,700 रुपये प्रति 10 ग्राम (सभी करों सहित) पर आ गया। मंगलवार को यह 1,00,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


बुधवार को सोने की कीमतों में गिरावट जारी रही क्योंकि अमेरिकी डॉलर मामूली बढ़त के साथ एक सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। भू-राजनीतिक जोखिम प्रीमियम में गिरावट राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की व्लादिमीर पुतिन, वोलोदिमिर जेलेंस्की और यूरोपीय नेताओं के साथ बैठकों के सकारात्मक परिणामों के बाद आई।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) सौमिल गांधी ने कहा, "इस घटनाक्रम से चल रहे संघर्ष के संभावित समाधान की उम्मीद जगी है, जो हाल के दिनों में सोने की कीमतों में गिरावट का प्रमुख कारण प्रतीत होता है।" इसके अलावा, बुधवार को चांदी की कीमत 1,500 रुपये गिरकर 1,12,500 रुपये प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) रह गई। मंगलवार को यह सफेद धातु 1,14,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। विदेशी बाजारों में सोना हाजिर मामूली बढ़त के साथ 3,326.04 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
विज्ञापन


डॉलर के मजबूत होने से सोने की कीमतें लगभग तीन सप्ताह के निम्नतम स्तर पर पहुंच गईं, जबकि निवेशक शुक्रवार को जैक्सन होल संगोष्ठी में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के अंतिम भाषण का इंतजार कर कर रहे हैं।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विश्लेषक (प्रीसियस मेटल रिसर्च) मानव मोदी ने कहा, "इस बीच, अमेरिकी डॉलर सूचकांक एक सप्ताह से अधिक समय में अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गया और डॉलर/रुपया 87 के स्तर पर आ गया, जिससे घरेलू कीमतों पर और दबाव पड़ा।" हालांकि, वैश्विक बाजारों में हाजिर चांदी करीब 1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37.07 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। मोदी ने कहा कि निवेशक फेडरल रिजर्व की बैठक के विवरण पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं। इससे केंद्रीय बैंक की मौद्रिक नीति के रुख और बुलियन मूल्य प्रक्षेप पथ के बारे में और अधिक जानकारी मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें