फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: कमजोर वैश्विक संकेतों से सोने में 80 रुपये की गिरावट, चांदी 1200 रुपये लुढ़की

Wed, 05 Jun 2024 08:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 80 रुपये की गिरावट के साथ 72,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये घटकर 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी।
विज्ञापन
सोने-चांदी के भाव - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के अनुरूप राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 80 रुपये की गिरावट के साथ 72,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। एचडीएफसी सिक्योरिटीज ने यह जानकारी दी है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी की कीमत भी 1,200 रुपये घटकर 91,900 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। पिछले कारोबारी सत्र में यह 93,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स में हाजिर सोना 2,332 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था, जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर की गिरावट है।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज में वरिष्ठ विश्लेषक-जिंस सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘अमेरिकी डॉलर में मजबूती और तकनीकी बिकवाली के दबाव के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई, हालांकि अमेरिकी श्रम बाजार में कमजोरी के संकेत थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘‘इससे यह उम्मीद और मजबूत हुई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कमी करेगा।’’ इसके अलावा, चांदी भी गिरकर 29.75 डॉलर प्रति औंस रह गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें