फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 450 रुपए उछला, चांदी 200 रुपये मजबूत हुई

Tue, 04 Jun 2024 06:42 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 450 रुपये की तेजी के साथ 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 200 रुपए की तेजी के साथ 93,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में मजबूत रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने का भाव 450 रुपये की तेजी के साथ 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। इससे पिछले सत्र में सोना 72,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 200 रुपए की तेजी के साथ 93,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। पिछले सत्र में यह 92,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) सौमिल गांधी ने कहा, ''दिल्ली के बाजार में 24 कैरेट सोने का हाजिर भाव 450 रुपये की तेजी के साथ 72,900 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है।" वैश्विक बाजारों में कॉमेक्स पर सोने का हाजिर भाव 15 डॉलर की तेजी के साथ 2,335 डॉलर प्रति औंस पर चल रहा था।   

गांधी ने कहा कि अमेरिका के विनिर्माण आंकड़ों के निराशाजनक रहने से उम्मीद जगी है कि फेडरल रिजर्व इस साल कर्ज लेने की लागत कम कर कर सकता है। इसके अलावा चांदी 30.25 डॉलर प्रति औंस तक चली गई। पिछले सत्र में चांदी 30.19 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी। 
विज्ञापन


ब्लिंकएक्स और जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के वाइस प्रेसिडेंट ऑफ रिसर्च (कमोडिटी एंड करेंसी) प्रणव मेर ने कहा, "नए ट्रिगर के अभाव में सोना एक दायरे में फंस गया और बाजार गुरुवार को आने वाले यूरोपीय सेंट्रल बैंक के फैसले और शुक्रवार को आने वाले अमेरिकी गैर-कृषि पेरोल/रोजगार के आंकड़ों की प्रतीक्षा कर रहा है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें