फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोना 110 रुपये कमजोर पड़ा, चांदी में 350 रुपये की तेजी

Thu, 25 Apr 2024 07:39 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price: राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 110 रुपये की गिरावट के साथ 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। हालांकि, चांदी की कीमत 350 रुपये बढ़कर 84,100 रुपये प्रति किलो हो गई।
विज्ञापन
सोने-चांदी का भाव - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक स्तर पर बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी के बीच राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोना 110 रुपये की गिरावट के साथ 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 72,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


हालांकि, चांदी की कीमत 350 रुपये बढ़कर 84,100 रुपये प्रति किलो हो गई। पिछले कारोबारी सत्र में इसका भाव 83,750 रुपये प्रति किलो था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस), सौमिल गांधी ने कहा, ‘‘दिल्ली में हाजिर सोना कीमत 72,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार पर रहा जो पिछले बंद भाव से 110 रुपये कम है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार कॉमेक्स (जिंस बाजार) में हाजिर सोना 2,319 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार पर रहा जो पिछले बंद भाव से तीन डॉलर कमजोर है। गांधी ने कहा कि बृहस्पतिवार को सोने में मामूली गिरावट देखी गई क्योंकि पश्चिम एशिया में तनाव कम होने के कारण सुरक्षित-निवेश उत्पादों की मांग में कमी आई है। हालांकि, चांदी मामूली रूप से बढ़कर 27.20 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। पिछले सत्र में यह 27.10 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें