Gold Silver Latest Price In India: मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी में जहां सोना आज 104 रुपये की तेजी के साथ 46,606 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी भी पिछले कारोबारी दिन के 59,292 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद से 408 रुपये बढ़कर 59,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई।
मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला। राष्ट्रीय राजधानी में जहां सोना आज 104 रुपये की तेजी के साथ 46,606 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं चांदी भी पिछले कारोबारी दिन के 59,292 रुपये प्रति किलोग्राम के बंद से 408 रुपये बढ़कर 59,700 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी दिन में सोना 46,502 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,809 डॉलर प्रति औंस और चांदी सपाट होकर 22,।63 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि कॉमेक्स में मंगलवार को सोने की कीमतों में हाजिर सोने की कीमतों के साथ आधा फीसद की तेजी के साथ 1,809 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार हुआ। कमजोर डॉलर और अमेरिकी बॉन्ड यील्ड में गिरावट के कारण सोने की कीमतों में 1,800 डॉलर की गिरावट आई।