सोने की कीमतों में मंगलवार को भी उछाल दर्ज किया गया है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में मंगलवार को 54 रुपये का उछाल आया है। इस उछाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,807 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई कमजोरी की वजह से इसकी कीमत में इजाफा हुआ।
इतनी सस्ती हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो मंगलवार को चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। चांदी में मंगलवार को 56 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से चांदी का भाव 47,804 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।
इसलिए महंगा हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक (कमोडिटी) तपन पटेल ने कहा कि मंगलवार को दिल्ली में 24 कैरेट सोना 54 रुपये महंगा हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपये में गिरावट दर्ज की गई, जिसकी वजह से सोने का दाम बढ़ा।
वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,559 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
पिछले कारोबारी सत्र इतना था दाम
सोने की कीमतों में सोमवार को भी उछाल दर्ज किया गया था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में सोमवार को चार रुपये का उछाल आया था। इस उछाल से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का भाव 40,748 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया था। सोने के साथ ही चांदी की कीमतों में भी सोमवार को उछाल दर्ज किया गया था। चांदी में सोमवार को सात रुपये की तेजी आई थी। इस तेजी से चांदी का भाव 47,863 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया था। वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोमवार को सोना और चांदी दोनों ही महंगे हुए थे। सोना 1,560 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 18.05 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी ।