सोना खरीदने की सोच रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है, सोने की कीमत में जोरदार गिरावट दर्ज की गयी है। सोने की कीमतें मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में 200 रुपये तक गिरकर 26,250 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गईं।
आभूषण विक्रेताओं की ओर से मांग सुस्त रहने के बीच कमजोर बाहरी रुझानों के कारण सोने की कीमतों में गिरावट आई।
चांदी में भी 355 रुपये की गिरावट दर्ज की गयी और औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से मांग घटने के कारण चांदी 33,500 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
सर्राफा कारोबारियों का कहना है कि ज्वेलर्स और रिटेलर्स की ओर से मौजूदा स्तर पर मांग गिरने के कारण सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट आई है।