फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Latest Price: सोना हुआ 177 रुपये महंगा, चांदी 1112 रुपये टूटी, खरीदने से पहले जान लें ताजा भाव

Wed, 08 Dec 2021 04:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price In India: राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना महंगा हो गया। कीमती पीली धातु की कीमत में आज 177 रुपये की तेजी आई है। इसके साथ ही दिल्ली में दस ग्राम सोने की कीमत 47,267 रुपये पर पहुंच गई है।
विज्ञापन
सोना (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को सोना महंगा हो गया। कीमती पीली धातु की कीमत में आज 177 रुपये की तेजी आई है। इसके साथ ही दिल्ली में दस ग्राम सोने की कीमत 47,267 रुपये पर पहुंच गई है। गौरतलब है कि पिछले कारोबारी दिन में सोना 47,090 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

विज्ञापन


चांदी के भाव में भारी गिरावट
जहां एक ओर सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई है, वहीं इसके विपरीत दूसरी कीमती धातु चांदी की कीमत में 1,112 रुपये की गिरावट आई है। इस कमी के साथ आज चांदी की कीमत 60,533 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई है, जो पिछले कारोबार दिन में कारोबार बंद होने पर 61,645 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

डॉलर के मुकाबले 5 पैसे टूटा रुपया
बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसे की गिरावट के साथ 75.49 पर बंद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़कर 1,789 डॉलर प्रति औंस और चांदी मामूली गिरावट के साथ 22.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी। 
विज्ञापन


कोमेक्स पर सोने में 0.26 फीसदी तेजी 
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (जिंस) तपन पटेल ने ताजा सोने और चांदी के भाव को लेकर कहा कि बुधवार को कोमेक्स पर सोने की कीमत 0.26 प्रतिशत की तेजी आई है। इसके साथ सोना 1,789 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें