गुरुवार को लगातार तीसरे दिन सोने-चांदी की कीमत में गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना का भाव 269 रुपये गिरकर 37,580 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। बीते तीन दिनों में सोने के दाम में कुल 635 रुपये की गिरावट आई है। बुधवार को सोना 215 रुपये सस्ता हुआ था और मंगलवार को सोने का भाव 150 रुपये गिरा था।
चांदी का भाव भी हुआ कम
सिर्फ सोना ही नहीं, बल्कि चांदी की कीमतें भी कम हुई हैं। आज चांदी का भाव 380 रुपये 47,310 रुपये हो गया है।
इसलिए आई गिरावट
डॉलर के मुकाबले रुपये के मजबूत होने से सोने के भाव में गिरावट आई है। इस संदर्भ में विश्लेषकों का कहना है कि मुनाफावसूली से प्रमुख तौर पर सोना वायदा भाव में गिरावट रही। इसके साथ ही अमेरिका की नीतिगत ब्याज दरों में कटौती से भी सोना और चांदी के वैश्विक भाव में गिरावट आई है।
वैश्विक स्तर पर यह रहा भाव
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.88 फीसदी गिरकर 1,502.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। इंटरनेशनल मार्केट में चांदी का रेट 17.72 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था।