फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोना हुआ और ज्यादा सस्ता, खरीदारी का अच्छा मौका

Sat, 18 Apr 2015 02:06 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
शुक्रवार को सोने की कीमतों में और ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में कमी आई है।
विज्ञापन


ग्लोबल बाजार में जारी नरमी के रुख और घरेलू स्तर पर ज्वेलर्स की मांग में सुस्ती से सोने-चांदी में गिरावट का रुख बना हुआ है। दिल्ली सराफा बाजार में शुक्रवार को सोने की कीमत 90 रुपये की गिरावट के साथ 26,990 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।
विज्ञापन


औद्योगिक मांग घटने और सिक्का निर्माताओं की खरीद के अभाव में चांदी भी 100 रुपये गिरकर 36,900 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर रही।

दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट का असर हालांकि इनके सिक्कों पर नहीं पड़ा। सोने की अठग्रामी गिन्नी 23,700 रुपये के भाव पर बनी रही।

चांदी सिक्के के भाव भी लिवाली 56,000 और बिकवाली 57,000 रुपये प्रति सैकड़ा के पूर्व स्तर पर टिके रहे। विदेशी बाजारों की बात करें तो, सिंगापुर में सोना 0.31 फीसदी की गिरावट के साथ 1,197.80 डॉलर प्रति औंस पर रहा। चांदी 0.25 फीसदी की गिरावट के साथ 16.27 डॉलर प्रति औंस पर रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें