फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्तूबर में विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में किया 16,464 करोड़ रुपये का निवेश

Sun, 03 Nov 2019 02:56 PM IST
‌डिंपल अलवधी बजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, अक्तूबर माह में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ( FPI ) ने घरेलू पूंजी बाजार में 16,464 करोड़ रुपये का निवेश किया है। पिछले महीने यानी सितंबर में एफपीआई ने घरेलू पूंजी बाजार में 6,557.8 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

लगातार दूसरे महीने एफपीआई ने किया निवेश

लगातार दूसरे महीने विदेशी निवेशक बाजार में शुद्ध रूप से लिवाल बने हुए हैं। उससे पहले जुलाई और अगस्त माह में एफपीआई ने बिकवाली की थी। सकारात्मक वैश्विक और घरेलू रुख के चलते विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में निवेश किया है। 

कुल निवेश 16,464.6 करोड़ रुपये

अक्तूबर माह में एफपीआई ने शेयरों में शुद्ध रूप से 12,475.7 करोड़ रुपये का निवेश किया और ऋण या बॉन्ड बाजार में एफपीआई का शुद्ध निवेश 3,988.9 करोड़ रुपये रहा, जिसके बाद घरेलू पूंजी बाजारों में उनका शुद्ध निवेश 16,464.6 करोड़ रुपये रहा। 

क्या है एफपीआई ?

बता दें कि जब एक अंतरराष्ट्रीय निवेशक, किसी अन्य देश के उद्यम की निष्क्रिय होल्डिंग में निवेश करता है, यानी वित्तीय परिसंपत्ति में निवेश करता है, तो इसे एफपीआई के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें