फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजारों में नवंबर में किया 17,722 करोड़ रुपये का निवेश

Sun, 24 Nov 2019 01:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डॅालर(सांकेतिक)
विज्ञापन

डिपॉजिटरी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, नवंबर महीने में अब तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने भारतीय बाजारों में 17,722 करोड़ रुपये का निवेश किया है। 

शेयरों में 17,547.55 करोड़ का निवेश

आंकड़ों के अनुसार, एक नवंबर से 22 नवंबर तक शेयरों में 17,547.55 करोड़ रुपये का निवेश किया गया जबकि बॉन्ड में विदेशी निवेशकों द्वारा 175.27 करोड़ रुपये का निवेश किया गया। इस प्रकार एफपीआई ने कुल 17,722.82 करोड़ रुपये का निवेश किया।

इसलिए डाली एफपीआई ने पूंजी

उत्साहजनक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय संकेतकों को देखते हुए एफपीआई ने ये पूंजी डाली। नवंबर के शुरुआती 15 दिनों तक विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने घरेलू पूंजी बाजार में 19,203 करोड़ रुपये का निवेश किया था। 

पिछले महीने इतना किया गया था निवेश

पिछले महीने यानी अक्तूबर में एफपीआई ने घरेलू पूंजी बाजार में 16,464 करोड़ रुपये का निवेश किया था। वहीं सितंबर में एफपीआई ने घरेलू पूंजी बाजार में 6,557.8 करोड़ रुपये का निवेश किया था। उससे पहले जुलाई और अगस्त माह में एफपीआई ने बिकवाली की थी। 

क्या है एफपीआई ?

बता दें कि जब एक अंतरराष्ट्रीय निवेशक, किसी अन्य देश के उद्यम की निष्क्रिय होल्डिंग में निवेश करता है, यानी वित्तीय परिसंपत्ति में निवेश करता है, तो इसे एफपीआई के रूप में जाना जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें