फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 516 रुपये सस्ता हुआ सोना, पर चांदी की कीमत में तेजी

Wed, 11 Mar 2020 04:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी पीटीआई, नई दिल्ली

सार

  • बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। 
  • 516 रुपये की गिरावट के बाद सोना 44,517 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। 
  • चांदी में 146 रुपये की बढ़त आई है और यह 47,234 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है।
विज्ञापन
सोना-चांदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, सोने में आज 516 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने का दाम 44,517 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। डॉलर के मुकाबले रुपये में आई तेजी से सोने की कीमत कम हुई है। 

विज्ञापन


चांदी की कीमत में बढ़त
चांदी की बात करें, तो बुधवार को चांदी की कीमत में बढ़त दर्ज की गई है। चांदी में 146 रुपये की बढ़त आई है। इस बढ़त से चांदी का दाम 47,234 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

इसलिए सस्ता हुआ सोना
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के विश्लेषक ( कमोडिटी ) तपन पटेल ने कहा कि दिल्ली में 24 कैरेट सोना 516 रुपये सस्ता हुआ है। आज डॉलर के मुकाबले रुपया 36 पैसे की बढ़त पर कारोबार कर रहा था, जिसकी वजह से सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई। 
विज्ञापन


वैश्विक बाजार में इतना रहा दाम
वैश्विक बाजार की बात करें, तो सोना 1,661 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.03 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

पिछले कारोबारी सत्र के दौरान इतना था दाम
इससे पहले सोमवार को वैश्विक आर्थिक सुस्ती की चिंताओं के बीच देश की राजधानी दिल्ली में सोने की कीमत 22 रुपये प्रति 10 ग्राम बढ़कर 45,063 रुपये हो गई थी। वहीं चांदी की कीमत में अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई थी। इसमें 710 रुपये की गिरावट आई और यह 47,359 रुपये प्रति किलो हो गई। 24 कैरेट गोल्ड दिल्ली में 22 रुपये प्रति 10 ग्राम की मामूली तेजी के साथ कारोबार कर रहा था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना बढ़त के साथ 1,680 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था और चांदी 16.82 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रही थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें