फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार में 15 फीसद निवेश करे ईपीएफओ: सिन्हा

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार ने ईपीएफओ के पास मौजूद कोष का 15 फीसदी हिस्सा शेयर बाजार में निवेश करने का समर्थन किया है। वर्तमान में यह सीमा पांच फीसदी है।
विज्ञापन


सरकार का मानना है कि इससे घरेलू शेयर बाजार में उठापटक को नियंत्रित करने में सहायता मिलेगी। यहां भारत आर्थिक सम्मेलन में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने कहा कि ईपीएफओ के पास कोष का 15 फीसदी हिस्सा शेयर बाजार में लगाने की क्षमता है, लेकिन उसने अभी तक ऐसा नहीं किया है।

आशा की जानी चाहिए कि निवेश प्रतिशत आने वाले समय में पांच फीसदी से बढ़कर 15 फीसदी हो जाएगा। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार घरेलू शेयर बाजार को स्थायित्व प्रदान करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

सरकारी प्रतिभूतियों में निवेश कर रहा ईपीएफओ

ईपीएफओ ने पिछले माह से शेयर बाजार में निवेश शुरू किया है। शुरुआत में यह केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिभूतियों में निवेश कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली एनडीए सरकार एक लंबी अवधि तक आठ से 10 फीसदी की विकास दर को बनाए रखने के लिए क्षमता निर्माण पर ध्यान दे रही है।

चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में विकास दर सात फीसदी रही और सरकार का अनुमान इस साल इसके आठ से साढ़े आठ फीसदी रहने का है।

उन्होंने कहा कि मई 2014 में केंद्र में भाजपा सरकार के आने के बाद से अहम आर्थिक संकेतकों महंगाई दर, विकास दर, चालू खाता घाटे और राजकोषीय घाटे के मोर्चे में काफी सुधार हुआ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें