फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: आज भी स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी है कीमत

Sat, 30 Jan 2021 06:59 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है। आज पेट्रोल और डीजल का दाम स्थिर है। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। वहीं मुंबई में पेट्रोल का दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं। 

विज्ञापन


इस महीने के 29 दिनों में मात्र दस दिन ही पेट्रोल की कीमत में बढ़ोतरी हुई है लेकिन इस दौरान पेट्रोल का भाव 2.59 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ चुका है। इसके अलावा डीजल के भाव में 2.35 रुपये प्रति लीटर तक का इजाफा हुआ है। 

जानिए महानगरों में तेल की कीमत (रुपये प्रति लीटर)

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 76.48 86.30
कोलकाता 80.08 87.69
मुंबई 83.30  92.86
चेन्नई 81.71 88.82

विज्ञापन

(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें