सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों लगातार तीन दिनों से कोई नहीं हुआ है। आज पेट्रोल और डीजल का दाम स्थिर है। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। वहीं मुंबई में पेट्रोल का दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं। मालूम हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को साल 2021-22 का आम बजट पेश किया। उन्होंने पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर सेस (उपकर) लगाने की घोषणा की। पेट्रोल और डीजल के दाम पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं।
| शहर | डीजल | पेट्रोल |
| दिल्ली | 76.48 | 86.30 |
| कोलकाता | 80.08 | 87.69 |
| मुंबई | 83.30 | 92.86 |
| चेन्नई | 81.71 | 88.82 |
(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)
प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।