फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: आज भी नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए कितनी है कीमत

Tue, 02 Feb 2021 10:14 AM IST
Kuldeep Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पेट्रोल डीजल की कीमत आज - फोटो : iStock
विज्ञापन

सरकारी तेल कंपनियों की ओर से आज भी डीजल और पेट्रोल की कीमतों लगातार तीन दिनों से कोई नहीं हुआ है। आज पेट्रोल और डीजल का दाम स्थिर है। इससे उपभोक्ताओं को काफी राहत मिली है। वहीं मुंबई में पेट्रोल का दाम अब तक के उच्चतम स्तर पर हैं। मालूम हो कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक फरवरी को साल 2021-22 का आम बजट पेश किया। उन्होंने पेट्रोल पर प्रति लीटर 2.5 रुपये और डीजल पर चार रुपये प्रति लीटर सेस (उपकर) लगाने की घोषणा की। पेट्रोल और डीजल के दाम पहले ही रिकॉर्ड स्तर पर चल रहे हैं। 

विज्ञापन



जानिए महानगरों में तेल की कीमत (रुपये प्रति लीटर)

शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 76.48 86.30
कोलकाता 80.08 87.69
मुंबई 83.30  92.86
चेन्नई 81.71 88.82


(पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।

विज्ञापन


इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें