फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Petrol Diesel Price: भारत के इतिहास में पहली बार पेट्रोल से महंगा हुआ डीजल, जानें कितने पहुंचे दाम

Wed, 24 Jun 2020 10:55 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • दिल्ली में आज पहली बार डीजल की कीमत पेट्रोल से भी महंगी हो गई है।
  • दिल्ली में एक लीटर डीजल 0.48 पैसे महंगा हुआ है और इसका दाम 79.88 रुपये हो गया।
  • देश में लगातार 18 दिनों से डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हो रही है।
विज्ञापन
पेट्रोल-डीजल की कीमत (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में लगातार 18वें दिन डीजल की कीमत में बढ़ोतरी हुई लेकिन आज पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में आज पहली बार ऐसा हुआ है कि डीजल की कीमत पेट्रोल से भी महंगी हो गई है। पिछले 18 दिनों में डीजल की कीमत कुल 10.48 रुपये प्रति लीटर बढ़ी है और पेट्रोल 8.50 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में मामूली तेजी के बीच डीजल का दाम बढ़ा है।

विज्ञापन

 


प्रमुख महानगरों में इतनी है कीमत
आज दिल्ली में एक लीटर डीजल 0.48 पैसे महंगा हुआ है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 79.76 रुपये प्रति लीटर हो गई। वहीं, डीजल की कीमत 79.88 रुपये प्रति लीटर हो गई। आईओसीएल की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 81.45, 86.54 और 83.04 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की बात करें, तो इन महानगरों में इसका दाम क्रमश: 75.06, 78.22 और 77.17 रुपये है। 

यह भी पढ़ें: आधार और पैन कार्ड से जुड़े इस काम को जून में ही करना होगा पूरा, वरना होगा नुकसान

विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 20 पैसे की हुई बढ़ोतरी हुई थी और इसका दाम बढ़कर 79.76 रुपये हो गया था। वहीं, डीजल के दाम में 55 पैसे की वृद्धि हुई थी और यह 79.40 रुपये प्रति लीटर का हो गया था।

जानिए आपके शहर में कितना है दाम
पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत
बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। 
विज्ञापन


कैसे तय होती है तेल की कीमत?
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें