फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूडीज ने जताई आशंका, कोरोना वायरस के डर से घटेगी क्रूड की कीमत व खपत

Fri, 07 Feb 2020 12:31 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन से निकलकर दुनियाभर में फैल रहे घातक कोरोना वायरस के डर से आने वाले समय में वैश्विक स्तर पर क्रूड की खपत में भारी गिरावट आ सकती है। वैश्विक निवेशक एजेंसी मूडीज ने गुरुवार को अनुमान जताया कि मांग में कमी से क्रूड की कीमतों पर भी असर होगा। 

तेल की वैश्विक मांग पर असर

मूडीज के मुताबिक, कोरोना वायरस का संकट उजागर होने के बाद से दुनिया के सबसे बडे़ तेल आयातक चीन में आर्थिक गतिविधियां लगातार सुस्त हो रही हैं। फिलहाल वैश्विक अर्थव्यवस्था भी सुस्त गति से चल रही है। इसका असर तेल की वैश्विक मांग पर भी होगा। अभी तक दुनियाभर में दर्जनों उड़ानें और लाखों लोगों पर इसका असर पड़ चुका है। चीन की विकास तीन दशक के निचले स्तर पर है, जो यहां आर्थिक गतिविधियों की सुस्ती को दर्शाता है। इसका असर क्रूड की खपत पर भी होगा। वैश्विक बाजार में क्रूड का वायदा भाव बृहस्पतिवार को 55.46 डॉलर प्रति बैरल था। 

व्यापार युद्ध के बाद वायरस का वार

मूडीज ने कहा कि चीन पिछले दो वर्षों से अमेरिका के साथ व्यापार युद्ध का दंश झेल रहा है। इससे कुछ हद तक उबरा तो अब वायरस के वार का असर उसकी अर्थव्यवस्था पर होने लगा है। चीन में प्रतिदिन 1.4 करोड़ बैरल तेल की खपत होती है। कारोना वायरस के फैलने के बाद से यहां गैस की खपत भी कम हुई है और इसकी कीमतें भी नीचे आई हैं। फिलहाल इसके प्रभाव का पूरा आकलन किए जाने के बाद ही वास्तविक स्थिति का खुलासा किया जा सकेगा। 

चार महानगरों में इतने हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 21 पैसे कम हुई है और चेन्नई में इसका दाम 22 पैसे कम हुआ है। इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 72.68, 75.36, 78.34 और 75.51 रुपये प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली में एक लीटर डीजल की कीमत 24 पैसे कम हुई है, कोलकाता और मुंबई में एक लीटर डीजल की कीमत 25 पैसे कम हुई है। वहीं चेन्नई में इसका दाम 26 पैसे कम हुआ है। इसके बाद इसकी कीमत क्रमश: 65.68, 68.04, 68.84 और 69.37 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें