फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, निफ्टी में मामूली गिरावट

Mon, 26 Oct 2020 09:25 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार - फोटो : PTI
विज्ञापन

आज सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत लाल निशान पर हुई। सेंसेक्स 55.26 अंक (0.14 फीसदी) नीचे 40630.24 के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी की शुरुआत 19.25 अंकों की मामूली गिरावट (0.16 फीसदी) की साथ 11,911.10 पर हुई। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एनटीपीसी, टाटा मोटर्स, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक और एल एंड टी के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई। वहीं अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी लाइफ और डॉक्टर रेड्डी की शुरुआत गिरावट पर हुई।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, फार्मा और रियल्टी की शुरुआती तेजी पर हुई। वहीं आईटी, फाइनेंस सर्विसेज, मेटल, ऑटो और बैंक लाल निशान पर खुले।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 60.07 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त के बाद 40745.57 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 48.80 अंक यानी 0.41 फीसदी ऊपर 11979.20 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन हरे निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.31 फीसदी की तेजी के साथ 127.01 अंक ऊपर 40685.50 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.28 फीसदी (33.90 अंक) की बढ़त के साथ 11930.35 के स्तर पर बंद हुआ था। 

शुक्रवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 203.48 अंक (0.50 फीसदी) ऊपर 40761.97 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 61.45 अंक (0.52 फीसदी) ऊपर 11,957.90 पर हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें