फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: मामूली बढ़त के साथ खुला शेयर बाजार, 40000 के ऊपर सेंसेक्स

Tue, 27 Oct 2020 09:26 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार में आज मामूली बढ़त - फोटो : ANI
विज्ञापन

कमजोर वैश्विक रुख के चलते आज आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 9.59 अंक (0.02 फीसदी) ऊपर 40155.09 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 10.90 अंकों की मामूली बढ़त (0.09 फीसदी) की साथ 11778.70 पर हुई। विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन


दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एनटीपीसी, कोटक बैंक, एशियन पेंटेस, नेस्ले इंडिया और एसबीआई लाइफ के शेयर की शुरुआत हरे निशान पर हुई। वहीं इंडसइंड बैंक, एचडीएफसी, बजाज फिनसर्व, अडाणी पोर्ट्स और आईसीआईसीआई बैंक की शुरुआत गिरावट पर हुई।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज प्राइवेट बैंक, मेटल, बैंक और पीएसयू बैंक लाल निशान पर खुले। वहीं मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी, आईटी, फाइनेंस सर्विसेज, ऑटो और प्राइवेट बैंक की शुरुआती तेजी पर हुई। 
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.02 बजे सेंसेक्स 39.70 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के बाद 40185.20 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 24 अंक यानी 0.20 फीसदी ऊपर 11791.80 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबरी दिन शेयर बाजार दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद लाल निशान पर बंद हुआ था। रिलायंस इंडस्ट्रीज, आईसीआईसीआई बैंक और टाटा स्टील जैसे कुछ बड़े शेयरों में बिकवाली के दबाव से सेंसेक्स 1.33 फीसदी की गिरावट के साथ 540 अंक नीचे 40145.50 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.36 फीसदी (162.60 अंक) की गिरावट के साथ 11767.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

सोमवार को लाल निशान पर खुला था बाजार
सोमवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 55.26 अंक (0.14 फीसदी) नीचे 40630.24 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 19.25 अंकों की मामूली गिरावट (0.16 फीसदी) की साथ 11,911.10 पर हुई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें