फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स कमजोर खुला

Tue, 08 Sep 2020 09:28 AM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : ANI
विज्ञापन

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन बाजार में गिरावट देखी गई। वैश्विक बाजारों से संकेतकों के अभाव में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स करीब 85 अंक टूट गया।

विज्ञापन


बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में कमजोर रुख के साथ खुला। बाद में यह 2.15 अंक या 0.01 प्रतिशत के नुकसान से 38,415.08 अंक पर कारोबार कर रहा था। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 6.80 अंक या 0.06 प्रतिशत के नुकसान से 11,348.25 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स की कंपनियों में पावरग्रिड का शेयर करीब एक प्रतिशत नीचे आ गया। एनटीपीसी, नेस्ले इंडिया, ओएनजीसी, एलएंडटी, एचडीएफसी तथा महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर भी नुकसान में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, सनफार्मा, इन्फोसिस, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर लाभ में थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें