फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: दिवाली बलिप्रतिपदा के मौके पर आज शेयर बाजार बंद, कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट में भी कारोबार नहीं

Mon, 16 Nov 2020 09:30 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार: दिवाली पर बीएसई की बिल्डिंग - फोटो : twitter: @BSEIndia
विज्ञापन

16 नवंबर 2020 को दिवाली बलिप्रतिपदा के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद है। यानी आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ( BSE ) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ( NSE ) में कारोबार नहीं हो रहा है। 17 नवंबर को फिर से शेयर बाजार में सामान्य तौर पर कारोबार शुरू होगा। 

विज्ञापन


कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद
आज दिवाली बलिप्रतिपदा पर कमोडिटी और फॉरेक्स मार्केट भी बंद हैं। मेटल और बुलियन समेत होल सेल कमोडिटी मार्केट में कारोबार नहीं हो रहा है। साथ ही कमोडिटी फ्यूचर में भी कोई कारोबार नहीं हो रहा है। मंगलवार से इन बाजारों में सामान्य तरीके से कामकाज शुरू हो जाएगा।

अवकाश से प्रभावित सप्ताह में घरेलू स्तर पर किसी बड़े कारक की अनुपस्थिति में अगले सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों के वैयविक संकेतों से संचालित होने का अनुमान है। विश्लेषकों ने यह अनुमान व्यक्त किया है। बीते सप्ताह शीर्ष 10 में से आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण कुल मिला कर 1,90,571.55 करोड़ रुपये बढ़ गया। इससे निवेशकों की सकारात्मक भावना का पता चलता है।
विज्ञापन


मालूम हो कि पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स 1,744.92 अंक यानी 4.16 फीसदी और एनएसई का निफ्टी 516.70 अंक यानी 4.20 फीसदी बढ़ा। हिंदू संवत वर्ष 2077 की शुरुआत के विशेष मुहूर्त व्यापार सत्र में शनिवार को दोनों सूचकांक सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गए। 

जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, 'बाजार इस समय स्थिर स्थिति में है। बाजार इस सप्ताह जारी होने जा रहे थोक मुद्रास्फीति के आंकड़ों का इंतजार कर रहा है।'

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें