आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 183.10 अंक (0.38 फीसदी) नीचे 47,993.70 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.40 फीसदी (56.90 अंक) नीचे 14,076 के स्तर पर खुला। पिछले सप्ताह बीएसई सेंसेक्स 895.44 अंक यानी 1.90 फीसदी मजबूत हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन रिकॉर्ड स्तर पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत रिकॉर्ड स्तर पर हुई थी। सेंसेक्स 236.65 अंक (0.49 फीसदी) ऊपर 48,105.63 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.53 फीसदी (74.40 अंक) ऊपर 14,092.90 के स्तर पर खुला था।
सोमवार को उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को घरेलू शेयर बाजार में तेजी दर्ज की गई और यह उच्चतम स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.64 फीसदी की तेजी के साथ 307.82 अंक ऊपर 48176.80 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 114.40 अंक (0.82 फीसदी) की बढ़त के साथ 14132.90 के स्तर पर बंद हुआ था।