फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Today: शेयर बाजार की सपाट शुरुआत, सेंसेक्स में गिरावट, तो निफ्टी में मामूली तेजी

Thu, 17 Dec 2020 09:31 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार आज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मिश्रित वैश्विक संकेतों के चलते आज सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 8.10 अंक (0.02 फीसदी) की मामूली गिरावट के साथ 46,658.36 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी की शुरुआत 0.40 अंक ऊपर 13,683.10 के स्तर पर हुई। वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

विज्ञापन

दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज शुरुआती कारोबार के दौरान ओएनजीसी, श्री सीमेंट, पावर ग्रिड, डिविस लैब और हिंडाल्को के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर, एशियन पेंट्स, नेस्ले इंडिया, विप्रो और टेक महिंद्रा की शुरुआत लाल निशान पर हुई।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, आईटी, एफएमसीजी और पीएसयू बैंक के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें फाइनेंस सर्विसेज, फार्मा, प्राइवेट बैंक, रियल्टी ऑटो, मेटल और मीडिया शामिल हैं।
विज्ञापन


प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9.03 बजे सेंसेक्स 150.88 अंक यानी 0.32 फीसदी की तेजी के बाद 46817.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 79.80 अंक यानी 0.58 फीसदी ऊपर 13762.50 के स्तर पर था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर खुला था। सेंसेक्स 288.89 अंक (0.62 फीसदी) ऊपर 46552.06 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी की शुरुआत 83.50 अंकों की तेजी (0.62 फीसदी) के साथ 13651.40 के स्तर पर हुई थी। 

बुधवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 403.29 अंक ऊपर 46666.46 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.85 फीसदी (114.85 अंक) की तेजी के साथ 13682.70 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें